बिहार में अब तेल की चोरी, चोरी में बिहार का एक और नया रिकॉर्ड

0
16K

बिहार वो जगह जहां आपके दिल के साथ-साथ और भी बहुत कुछ चोरी हो सकता है. ज़रा संभल के रहें बिहार में कहीं ये लोग खड़े इंसान को न बेच दें. घोर कलयुग आ चूका है. बिहार ने चोरी में पुरे देश में खुद का नाम रौशन किया है, और करते ही जा रहा है. मेरा बिहार बदल रहा है आगे बढ़ रहा है, और बढ़ते ही जा रहा है. एक बहुत ही अनोखी चोरी का वीडियो पटना से सामने आया है, जिसमें कुछ लोग तेल चोरी करते नजर आ रहे हैं.

बिहटा में एचपीसीएल के तेल डिपो में जा रहीं थी मालगाड़ी. मालगाड़ी डिपो में जाने से पहले ही तेल चोरी कर रहे लोगों की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेल माफिया टैंकर से तेल निकाल रहे हैं. ये कुछ अलग देखने को मिला है. 


तेल का अगला कुआँ अब बिहार में ही बनेगा  ऐसा लगता है. अरब के शेख अल हबीबी ! अल हबीबी ! करते हुए बिहार में ही न पहुंच जाएं अब. अल हबीबी बिहार में तेल का कुआँ होती. अब जो लोग तेल चुरा रहे हैं, ज़ाहिर सी बात है टैलेंट तो उनमें सर से ले के पैर तक भरा हुआ है, तभी ऐसी हरकतें कर रहे हैं. अगर ओलिंपिक में चोरी एक खेल होता तो बिहार उसमें गोल्ड मेडल ले के आता. बिहार में अगर चोरी की कोचिंग दी जाए तो काफी तेज़ी से चेलगा क्यों कि यहाँ सीखने वाले भी बहुत हैं और सिखाने वाले भी.बिहार में लोग उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाने की बात करते हैं और ये बात सच भी हो रही है. हर दिन एक अलग प्रकार और अनोखी चोरी का मामला सामने आ रहा है. कभी टावर चोरी हो रहा है. कभी बालू या लोहा. यहाँ तो ब्रिज भी चोर खोल के ले जा रहे हैं.


एक तरफ बिहार पुरे देश में सबसे ज़्यादा IAS, IPS और ऑफिसर्स देता है और दूसरी तरफ चोरी में भी अलग-अलग मिसाल कायम कर रहा है. ये कहना गलत नहीं होगा की बिहार महान है. धूम 4 और मिशन इम्पॉसिबल की अगली कहानी बिहार से ही प्रेरित हो के लिखी जाएगी ऐसा लगता है. 
प्रशाशन को इन चोरियों को गंभीरता से लेने की ज़रूरत है. क्यों की ये बिहार की इज़्ज़त को बुरी तरह से उछाल रहा है. भौकाली कायम रहे. बने रहिए भौकाल के साथ.
    

Like
3
Search
Categories
Read More
Sports & Recreation
Exactly How to Enjoy Athletics at Rockies: Stream MLB Live, Television Channel
Coors Field is set to host the exciting weekend break competition between the Colorado Rockies...
By Chaotic Angel 2024-01-25 01:53:36 0 24K
Cricket & Sports
How Long Can I Store Hot Foods in Aluminium Foil Containers Before Discarding?
Aluminium foil food containers are a convenient way to store leftovers and cooked meals. But how...
By Collins Ajayi 2023-11-21 19:16:19 0 3K
News & Politics
अब रास्ता भी हुआ गायब
बिहार में चीज़ें गायब हो रही हैं. ऐसा लगता है की बिहार की धरती ने चीज़ों को निगलना शुरू कर दिया है....
By Azhar Khan 2022-12-07 02:57:28 0 16K
Kids & Family
Video game Preview # 10: New Jersey Devils at St. Louis Blues
The Match: New Jersey Devils (6-2-1) at St. Louis Blues (3-4-1)The Moment: 8:00 pm ETThe Program:...
By Financial Financial 2023-12-19 02:33:29 0 3K
Arts & Theatre
Enhancing Aluminum's Armor: The Anodizing Process for Wear and Corrosion Resistance
Aluminum is a remarkable material with a wide array of applications in various industries due to...
By Ariel Sacagiu 2023-11-27 04:19:13 0 2K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com