दिल के अरमा आंसुओं में बह गए

0
9K

ये मौसम की बारिश, ये बारिश का पानी. पानी की बूंदें तुझे हि तो ढूंढे. शायद बारिश को न्यूजीलैंड बहुत पसंद आ गया है इसीलिए पानी न आओ देख रहा है न ताओ और लग रहा है बरसने बार बार.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में रविवार को खेला गया वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई. भगवान है कहाँ रे तू! वैसे भी भारत पहला मैच हार चुकी है. कहीं ऐसा तो नहीं की भगवान हमारी मदद कर रहे हैं इज़्ज़त बचाने में. जब तक हमारे खिलाडी खेल को गंभीरता से नहीं लेंगे तब तक ऐसा होता रहेगा. 
कोई रील बनाने में व्यस्त है तो फिर कोई अलग-अलग जगहों पे इंटरव्यू देते फिर रहा है. वो दौर ही दूसरा था जब हमारे खिलाडी अपना दिल, गुर्दा और हर चीज़ खेल के प्रति लगाते थे लेकिन अब ज़माना बदल चूका है. कोई किसी एक्ट्रेस से पीछा छुड़ा रहा है, या फिर किसी का पेट उसके रनों से ज़्यादा आगे निकलते जा रहा है.
खैर ज़रूरत इस बात की है कि IPL से ज़्यादा गंभीरता से हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों को लें. बने रहिए भौकाल के साथ. 

Like
1
Search
Categories
Read More
Arts & Theatre
Enhancing Aluminum's Armor: The Anodizing Process for Wear and Corrosion Resistance
Aluminum is a remarkable material with a wide array of applications in various industries due to...
By Ariel Sacagiu 2023-11-27 04:19:13 0 2K
Games & Apps
Elden Ring Runes: The Currency of Triumph and Redemption
In the vast and treacherous expanse of Elden Ring, where danger lurks at every corner and the...
By Ariel Sacagiu 2023-11-21 02:24:02 0 2K
Sports & Recreation
दिल के अरमा आंसुओं में बह गए
ये मौसम की बारिश, ये बारिश का पानी. पानी की बूंदें तुझे हि तो ढूंढे. शायद बारिश को न्यूजीलैंड...
By Azhar Khan 2022-11-27 15:25:20 0 9K
Knowledge & Learning
WHY does a dolphin sleep with one eye open?
Dolphins are able to sleep by alternately turning off one of their hemispheres. The other...
By Yuvraj Mishra 2023-09-30 14:08:38 0 9K
Religion & Dharma
पानी दा रंग देख के
मौत तो आनी हि है, एक दिन आ के रहेगी. लेकिन किसी बड़े इंसान के मरने के बाद अलग-अलग थ्योरी आती रहती...
By Azhar Khan 2022-11-22 23:55:28 0 10K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com