जीटी रोड पे मुफ्त के टमाटर.

0
7K

आग लगे बस्ती में हम तो रहेंगे अपने मस्ती में. आपदा को अवसर में बदलना कोई इनसे सीखे.
इमामगंज थाना क्षेत्र स्थित करासन पुल के निकट पिकअप वाहन पलटने के बाद उसमें मौजूद टमाटर लूटने के लिए होड़ लग गई. लोग भूके-नंगे की तरह पिकअप पर टूट पड़े. कोई बाल्टी तो कोई गमला ले कर पहुँच गया. आधे घंटे में पिकअप खाली कर डाला. कुछ लोग तो वहीं पे चिल्ला चिल्ला के बोल रहे थे कि आज झोर-भात ठूसेंगे. घटना स्थल पर ड्राइवर भी गंभीर रूप से चोटिल पड़ा था वो दर्द से अल अला रहा था, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. ये लतखोर लोग लूटने में इतना व्यस्थ थे कि इनकी सुध बुध खोई हुई थी. फिर किसी ने ड्राइवर को देखा और भला उस भले इंसान का जिसने वक़्त रहते ही ड्राइवर को पास के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है.
गया में जीटी रोड पर जब भी कोई वाहन पलटता है तो सबसे पहले उसमें रखे सामान की लूट मचती है. कई लोग सुबह सुबह बाज़ार जाने के बजाय जीटी रोड पर चले जाते हैं, फ्री का सामान उठा लाते हैं. कभी तेल, कभी गन्ना तो कभी आलू-प्याज़. योगी जी से कह के जीटी रोड का नाम बदल के फ्री सूपर मार्किट रख देना चाहिए. 
इस घटना से ये पता चलता है की आज इंसान की जान की कीमत टमाटर से भी कम है. लोग हर दिन ढीट और बोकापन की तरफ बढ़ते ही जा रहे हैं. टमाटर और इंसान के बीच लोगों ने टमाटर को चुना. घोर कलयुग आ चूका है. आप लोग भी झोर-भात खाइए. देखते,पढ़ते और सुनते रहिए भौकाल.       

Search
Categories
Read More
Knowledge & Learning
What is Litmus Paper? How does it work?
Litmus paper is a type of pH indicator paper used to determine the acidity or alkalinity of a...
By Yuvraj Mishra 2023-09-29 08:20:16 0 9K
Health & Wellness
Diamondbacks 7, Tigers 5: Bullpen strikes cause prolong shedding touch to 9 games
For a quick minute, it appeared like this would be the day points went right for the Detroit...
By Shelby Jaime 2024-01-06 07:43:55 0 3K
Games & Apps
Sharks' Erik Karlsson Nominated For Ted Lindsay Trophy
Erik Karlsson scored 101 points for the San Jose Sharks this period and got chosen for the Ted...
By Financial Financial 2023-12-19 02:33:08 0 3K
Health & Wellness
Welcome to Happy With Dogs: The Premier Dog Training Facility
Welcome to Happy With Dogs, the premier dog training center in Homestead, Florida. We specialize...
By Info Service 2023-11-30 15:40:31 0 4K
Sports & Recreation
Red Sox Shed Set Of Promising Pitching Lead In Guideline 5 Draft
The Boston Red Sox are beginning to obtain accustomed to shedding fascinating throwing prospects...
By Chaotic Angel 2024-01-25 01:54:14 0 24K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com