ये चोर मचाए शोर

0
10K

ये बिहार है भाई, यहाँ कबूतर भी एक पंख से उड़ता है और दूसरी से अपनी इज़्ज़त बचाता है. बुझे की नहीं. धूम फिल्म की अगली कहानी शायद अब बिहार से हि निकलेगी ऐसा प्रतीत होता, क्यों कि बिहार के लोग हैं हि इतने तेजस्वी.
बिहार में लोहे के पुल और रेल इंजन के बाद अब मोबाइल टावर चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना और कहीं की नहीं बल्कि राजधानी पटना की है.  चोरों ने जमीन मालिक से कहा कि कंपनी बंद हो गई है, और वो लोग कंपनी की तरफ से आए हैं. ऐसे बुरबक बना के 3 दिन में गैस कटर से काट-काट के टावर के टुकड़े कर के ले गए. टावर को ले जाने के लिए वो पिकप ले के आए थे. चोरों की तादात 10 थी. मोबाइल टावर GTPL कंपनी का है, जो पटना के गर्दनीबाग इलाके में लगा हुआ था. स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर 3 दिन तक उसी रस्ते से गुज़रते थे, जहाँ से वो लोग हर रोज़ गुज़रते थे जिस रास्ते से टावर का एक-एक हिस्सा लेकर वो टिप रहे थे. हमें लगा वे कंपनी के लोग हैं. 
चोरी करना कोई बिहार के चोरों से सीखे. ये चाहें तो चोरी सीखाने के लिए कोचिंग भी खोल सकते हैं. बहुत लोग आजाएंगे कोचिंग में सीखने के लिए. बेरोज़गारी जो इतनी बढ़ी हुई है. इन चोरों ने क्राइम मास्टर गोगो को भी फेल कर दिया. ये चोर मोगाम्बो के चाचा थे. बने रहिए भौकाल के साथ.  

Search
Categories
Read More
Sports & Recreation
दिल के अरमा आंसुओं में बह गए
ये मौसम की बारिश, ये बारिश का पानी. पानी की बूंदें तुझे हि तो ढूंढे. शायद बारिश को न्यूजीलैंड...
By Azhar Khan 2022-11-27 15:25:20 0 9K
Cricket & Sports
Elevating Your Sports Betting Experience
Elevating Your Sports Betting Experience Introduction: Betting on football matches through...
By Phocohanoi7 Phocohanoi7 2024-01-02 06:02:08 0 3K
News & Politics
ये चोर मचाए शोर
ये बिहार है भाई, यहाँ कबूतर भी एक पंख से उड़ता है और दूसरी से अपनी इज़्ज़त बचाता है. बुझे की नहीं....
By Azhar Khan 2022-11-28 00:11:33 0 10K
Sports & Recreation
वेन्यू नहीं दिया, तो हम खेलेंगे भी नहीं.
लगता है अब ये पाकिस्तान वाले हर बात पे ही रूठने की आदत बना लिए हैं. दुख, दर्द पीड़ा और पाकिस्तान...
By Azhar Khan 2022-12-03 02:41:37 0 15K
Technology & Innovation
ई-क्रांति, ग्रामीण भारत की समस्या और तकनिकी समाधान
तकनीक ने आधुनिक मानव समाज के व्यापक होती मूलभूत आवश्यकताओं और सुखद भविष्य के कल्पनाओं के बीच...
By Sandeep Pandey 2023-09-15 12:45:40 0 10K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com