गांव देहात में कहते थे जब कोई किसी बात से इंकार कर देता था कि देखो ज़रा कैसे नाट जाए अपनी बातों से ....लगता है उसी नाटने की आदत ये नाटो बना है , यूक्रेन को सहायता का वादा कर नाट गया और यही हाल अंकल सैम यानि अमेरिका का है....गली मोहल्ले वाले गपोडियों की तरह बातें तो बहुत छोंक दी लेकिन ज़रूरत के समय खींसें निपोर कर खिसक लिए...अब भइया यूक्रेन को क्रेन से लिफ्ट कौन कराए ?????? अब कंफ्यूज रहा है कि बोले क्या ....वादा ना तोड़ वादा ना तोड़ ....या फिर थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे.......उधर अमेरिका नाटो कह रहे , तू चल....हम आए.......एक बार मैंने जो कमिटमेंट कर लिया तो उसे पूरा मैं क्या मेरे पिताजी भी नहीं करते ...... रशिया भी पूरा रसिया बना है ...fffdddddddd एगब्बर स्टाइल में बसंती अर्थात् यूक्रेन को ठुमका लगवा कर ही छोड़ेगा......ये जेलेंस्की क्या जलभुन के बैठे हैं शादी में आए फूफा की तरह किसी की सुनते ही नहीं ...... अब देखते हैं कि ऊंट किस करवट बैठता है.... और पुतिन और जलेंस्की के बीच इलू इलू होता है या फिर ता ता थैया...
Like
1
0 Comments 0 Shares 309 Views 0 Reviews
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com