ये चोर मचाए शोर

0
10K

ये बिहार है भाई, यहाँ कबूतर भी एक पंख से उड़ता है और दूसरी से अपनी इज़्ज़त बचाता है. बुझे की नहीं. धूम फिल्म की अगली कहानी शायद अब बिहार से हि निकलेगी ऐसा प्रतीत होता, क्यों कि बिहार के लोग हैं हि इतने तेजस्वी.
बिहार में लोहे के पुल और रेल इंजन के बाद अब मोबाइल टावर चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना और कहीं की नहीं बल्कि राजधानी पटना की है.  चोरों ने जमीन मालिक से कहा कि कंपनी बंद हो गई है, और वो लोग कंपनी की तरफ से आए हैं. ऐसे बुरबक बना के 3 दिन में गैस कटर से काट-काट के टावर के टुकड़े कर के ले गए. टावर को ले जाने के लिए वो पिकप ले के आए थे. चोरों की तादात 10 थी. मोबाइल टावर GTPL कंपनी का है, जो पटना के गर्दनीबाग इलाके में लगा हुआ था. स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर 3 दिन तक उसी रस्ते से गुज़रते थे, जहाँ से वो लोग हर रोज़ गुज़रते थे जिस रास्ते से टावर का एक-एक हिस्सा लेकर वो टिप रहे थे. हमें लगा वे कंपनी के लोग हैं. 
चोरी करना कोई बिहार के चोरों से सीखे. ये चाहें तो चोरी सीखाने के लिए कोचिंग भी खोल सकते हैं. बहुत लोग आजाएंगे कोचिंग में सीखने के लिए. बेरोज़गारी जो इतनी बढ़ी हुई है. इन चोरों ने क्राइम मास्टर गोगो को भी फेल कर दिया. ये चोर मोगाम्बो के चाचा थे. बने रहिए भौकाल के साथ.  

Search
Categories
Read More
Games & Apps
Recommended Diablo 4 Twisting Blades Rogue Build Necromancer
Diablo 4 has a ton of valuable loot for players to choose from that suits their playstyles, and...
By JeansKey Zhu 2024-07-17 03:33:44 0 6K
Crime & Thriller
17 games to be nationally televised this week
Each Monday throughout the 2023 24 NHL season, NHL.com will provide fans with a guide of games...
By Baltimores Baltimores 2024-01-06 03:59:56 0 3K
Crafts & Jugaad
NHL Buzz: Laine out for Blue Jackets against Wild
Welcome to the NHL Buzz. With the regular season underway, NHL. com has you covered with all the...
By Baltimores Baltimores 2024-01-06 04:00:17 0 3K
Comedy & Satire
Islanders Anxiety - Episode 229 - A Week Full
Mike and Dan discuss the Islanders' spectacularly unsuccessful week and their continued slide, as...
By Baltimores Baltimores 2024-01-06 03:34:03 0 3K
Business & Networking
Kỹ Thuật Đặc Biệt Để Đảm Bảo Hoa Mai Vàng Nở Đúng Ngày Tết
    Việc chưng mai vàng để tô điểm không khí Tết đã...
By Phan Cjcj 2024-01-20 06:57:27 0 22K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com