IDeas - Meme Content - 13 September 2022

0
657

1.  रूस में रिकॉर्ड वोटों से विधायक बने बिहार के अभय सिंह, पढ़ने गए थे और बन गए नेता

रूस में रिकॉर्ड वोटों से विधायक बने बिहार के अभय सिंह, पढ़ने गए थे और बन गए नेता

रूस में भारतीय मूल के अभय कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव जीतकर अपना परचम लहराया है। पेशे से डॉक्टर अभय कुमार सिंह ने ऐतिहासिक शहर कुर्स्क की विधानसभा सीट से 70 फीसदी से ज्यादा मत पाकर जीत हासिल की।

रूस में अपनी काबिलियत और मेहनत के बूते पहचान बनाने वाले अभय कुमार बीते 3 दशकों से रूस में रह रहे हैं। वह पटना के रहने वाले हैं और मेडिकल की पढ़ाई के लिए 1990 में रूस पहुंचे थे। लेकिन वह वापस नहीं लौटे और वहीं के होकर रह गए। हाल में हुए असेंबली चुनाव में अभय कुमार सिंह को सर्वाधिक वोट हासिल हुए हैं। उन्होंने यूनाइटेड रशिया पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा और कुर्स्क क्षेत्र में रिकॉर्ड 70 प्रतिशत वोट प्राप्त किए, जोकि एक रिकॉर्ड है।

यूनाइटेड रशिया पार्टी व्लादिमीर पुतिन से ताल्लुक रखती है। कुर्स्क सीट से ही अभय कुमार सिंह ने पहली बार 2017 में विधानसभा चुनाव जीता था। इस बार उनके नाम पर कुछ स्थानीय लोगों और संस्थाओं को आपत्ति थी क्योंकि वह भारतीय मूल के हैं और बाहरी हैं। फिर भी अंत में उनके समर्थन में लोगों ने वोट दिए और बड़ी जीत दिलाई। अभय कुमार सिंह को 2010 में रूस की नागरिकता मिली थी। रूस में व्लादिमीर पुतिन की पार्टी बीते करीब 22 सालों से सत्ता में है। अभय कुमार सिंह को व्लादिमीर पुतिन के कट्टर समर्थकों में गिना जाता है। यूक्रेन पर हमले को लेकर भी उन्होंने व्लादिमीर पुतिन का ही बचाव किया था।

2.  

 

3.

 

Like
2
Search
Categories
Read More
Shopping & Outing
Today on Pinstripe Alley - 9/13/23
These video games may not indicate a lot, but still, seeing the Yankees take both sides of a...
By Shelby Jaime 2024-01-06 07:44:58 0 3K
Religion & Dharma
सेंट्रल विस्टा एवेन्यू अपने नये रूप में तैयार, जानिये पूरी कहानी
इंडिया गेट  को राष्ट्रपति भवन से जोड़ती एक सड़क जो रिपब्लिक डे से लेकर लोगों के पिकनिक के...
By Abhijeet Siddhartha 2022-09-08 11:15:54 0 4K
Technology & Innovation
डिजिटल इंडिया से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर
बदलते भारत की गुंज भारतीय भूगोल को लांघ चुकी है। बदलाव के बयार को पूरी दुनिया स्वीकारने लगी है।...
By Sandeep Pandey 2023-09-15 12:49:33 1 10K
Personal & Opinions
Red Sox Supposedly Going Over Contract With Former Blue Jays All-Star
The Boston Red Sox certainly audio busy right now. Boston has been linked to multiple stars...
By Chaotic Angel 2024-01-25 01:48:08 0 24K
Sports & Recreation
2022 बना टीम इंडिया के लिए पनौती
यह साल टीम इंडिया के लिए काफी बुरा रहा. 6 बड़े मैचों में मिली हार. 2022 टीम इंडिया के लिए वो...
By Azhar Khan 2022-12-07 03:51:46 0 16K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com