प्यार तूने क्या किया, एक के मत्थे दो-दो को जोड़ दिया

0
16K

वाह किस्मत हो तो ऐसी हो. ज़िन्दगी हो तो ऐसी हो, ज़िंदा तो बाल भी है सर के. अगर धरती पे जीवित हो तो ऐसी किस्मत पाओ. एक विचित्र मामला सामने आया है, जो आपके होश के साथ-साथ और भी बहुत कुछ उडा देगा. चैन से सोना है तो जाग जाइए और सुनिए ये खबर.
महाराष्ट्र के सोलापुर में जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली. शुक्रवार को मालशिरस में यह शादी हुई. वो बचपन से ही दोस्तों की तरह रहीं और आगे भी साथ रहना चाहती हैं. दोनों ने अतुल नाम के एक लड़के से शादी की. 
यहाँ एक नहीं मिल रही और ये इंसान दो-दो लिए घूम रहे है. इस प्यार को क्या नाम दें. दोनों बहने IT इंजीनियर हैं. वाह ! दीदी वाह ! IT स्किल्स का सही इस्तेमाल किया है. लड़के को C और खुद को ++ मान के क्या कमाल की कोडिंग की है आपने. प्यार तो प्यार होता है चाहे एक के साथ हो या दो के साथ हो या दो को एक से हो. ये तोह अब्बास-मस्तान की फिल्म की कहानी की तरह हो गया, समझना मुश्किल है. शादी की वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पूछा की क्या यह शादी जायज़ है. अरे ! जब प्यार किया तो डरना क्या. प्यार किया कोई चोरी नहीं की. मोहब्बत ज़िंदाबाद. लकिन मोहब्बत में लंठई पे उतरना नहीं होता है. दूल्हा फेरा लेने के बाद फेरा में पड़  गया है और पुलिस ने अपनी कमान कस्ते हुए दूल्हे को शादी का एक खूबसूरत तोहफा दिया है, धारा 494 के रूप में. रिपोर्ट्स के मुताबिक,अतुल का मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस है. बिज़नेस से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये इंसान तेज़ी के साथ दौड़ता होगा. मूल रूप से वह मालशिरस तालुका का रहने वाला है. पिंकी और रिंकी के पिता के मौत के बाद, अतुल ने पुरे परिवार का काफी ख्याल रखा और मौके पे चौका मरते हुए अपनी सेटिंग भी कर डाली. खैर ये अतरंगी जोड़ा, माफ़ करिए गा. ये तीन लोगों के प्यार को क्या कहते हैं ये आप नीचे हमें कमेंट बॉक्स में लिख के बताएं. पढ़ते सुनते और देखते रहिए भौकाल. भौकाली कायम रहे.            

Like
Yay
3
Search
Categories
Read More
Cricket & Sports
Defensive interest at the Senior Bowl as Buccaneers satisfy
Conversing towards Bucs Countries individual James Hill, it was established that Bowling...
By Baltimores Baltimores 2024-01-06 04:00:36 0 3K
Comedy & Satire
Facts Script - Sept 1, 2022 - Dragon Flies
कहते हैं जब गीदड़ की जब मौत आती है, तो वो शहर की तरफ भागता है। लेकिन एक मिनट, अगर वो भागता है तो...
By Abhijeet Siddhartha 2022-08-29 09:45:42 0 4K
News & Politics
परेश रावल की बयान उनपे पड़ी भारी
यों के लिए मछली पकाओगे? गुजरात के लोग महंगाई को सहन करेंगे, लेकिन पड़ोस के बांग्लादेशियों और...
By Azhar Khan 2022-12-03 01:34:41 0 15K
Knowledge & Learning
How to determine that you are ready for family life: checklist of 7 questions
Let's imagine the situation: at some point in the relationship, the partners think about creating...
By Yuvraj Mishra 2023-10-18 18:29:28 0 5K
Games & Apps
LOTF Quest for Every Item: A Hunter's Odyssey
Lords of the Fallen, a third-person action RPG released in 2014, has cemented itself as a...
By Jokdc Vmvc 2023-11-21 02:36:16 0 2K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com