टुटा हुआ ब्रिज हूँ मैं, खुद से हि नाराज़ हूँ मैं

1
9K

एक दिन मर जायगा कुत्ते की मौत जग में सब कहेंगे मर गया आम इंसान. आम इंसान से क्या मतलब था वो तो आप पहले वाक्य में समझ हि गए होंगे. आम इंसान आज के ज़माने में इतना आम है कि एक आम की कीमत उस आम इंसान की ज़िन्दगी से ज़्यादा है.
30 अक्टूबर 2022 को एक घटना घटी थी गुजरात में जिसमें मोरबी में माछू नदी पर बना 765 फीट लंबा और महज 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया. 135 लोगों की मौत हो गई, इनमें से 56 बच्चे और 32 महिलाएं थी. इस घटना के 28 दिन के बाद भी अभी तक इसपे कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है. जिसपे गुजरात हाई कोर्ट ने सरकार और पुलिस को फटकारा है. इस ब्रिज को बनाने वाली कंपनी का कहना है कि ब्रिज पे हद से ज़्यादा लोड पड़ने की वजह से वो टूट गया . लगता है इंजीनियरिंग की पढ़ाई ज़रूर ऑनलाइन क्लास में की है तभी क्या बोल रहें हैं ये वो इनकी कानों में भी नहीं जा पा रहा . ब्रिज सिर्फ फोटो या रील बनाने के लिए बनायी थी क्या जिसपे सिर्फ एक-दो इंसान जा सकें और रील बना के निकल लें. बहाना बनाना भी सीख लो पहले. ब्रिज है ज़ाहिर सी बात है, एक बार में बहुत से लोग आएंगे उसपे. देश की आबादी के बारे में भी तो सोचते. 
जब तक ये लोग जनता के भरे हुए पैसों से अपनी जेब मोटी करते रहेंगे तब तक ऐसा होता रहेगा. हादसे में अनाथ हुए 7 और मां या पिता को खोने वाले 14 बच्चों के लिए सरकार ने हर महीने 3,000 रुपए मुआवजा तय किया है. लेकिन थेथरपन देखो इनका मरने वाली लिस्ट में जाती का भी कॉलम रखा गया, जिसके बारे में कोर्ट ने भी सवाल उठाए हैं. 
खैर उम्मीद यही है कि जल्द से जल्द इस घटना के कसूरवारों को डंडा किया जाए ताकि ऐसी चीज़ें आगे न हो पाएं. जुड़े रहिए भौकाल के साथ,  मोरबी ब्रिज की तरह हमसे कभी टूटिएगा मत.       
     

Like
1
Search
Categories
Read More
Games & Apps
Mastering the Gold Game in Season of Discovery
Welcome adventurers to Season of Discovery, a land brimming with not only epic challenges but...
By Emmay Thomson 2024-01-19 14:30:42 0 22K
Cricket & Sports
Weekend Wrap-Up and Preview of Twins Sequence
The moment getting 2 of a few against the Blue Jays, the Guardians will consider upon the Twins...
By Adolis Adolis 2024-01-12 09:24:35 0 23K
Games & Apps
Strategic Wealth Building: Unveiling the Secrets to EA FC 24 Coin Generation
EA FC 24 boasts an extensive player community in Ultimate Team, all dedicated to amassing as many...
By igmeet fc24coins 2023-12-25 05:38:23 0 4K
News & Politics
रेडमी को हुए 8 साल
रेडमी ये नाम सुन के ही गरीब और मिडिल क्लास लोग खुश हो जाते हैं. रेडमी ने हम जैसे लोगों के अरमानों...
By Azhar Khan 2022-12-07 02:00:55 0 15K
Technology & Innovation
डिजिटल इंडिया से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर
बदलते भारत की गुंज भारतीय भूगोल को लांघ चुकी है। बदलाव के बयार को पूरी दुनिया स्वीकारने लगी है।...
By Sandeep Pandey 2023-09-15 12:49:33 1 10K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com