गांजे की लत में चूहे हुए बर्बाद, नारकोटिक्स टीम चूहों के बिल में घुसने के लिए हुई रवाना

0
9K

वो दूसरा ज़माना था जब चूहों को चीज़ स्लाइस या रोटी का टुकड़ा पसंद था. अब ज़माना बदल गया है और चूहों की खुराक भी बदल चुकी है. चूहे अब गांजा फुकने लगे हैं. मालूम है कि आप लोग यकीन नहीं करेंगे लेकिन सच है, और सच हमेशा कड़वा ही होता है. 
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने कोर्ट में एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि थाने में रखा 586 किलो गांजा चूहे खा गए. चूहे खा गए, ये बात सुन के तो साफ़-साफ़ पता चल रहा है कि सच में गांजा कौन फुक रहा था. कुछ भी! मतलब कुछ भी! कोई ढंग का बहाना तो ढूंढ लेते. 
पुलिस ने बताया कि 586 किलो गांजा दो अलग-अलग मामलों में नारकोटिक्स ड्रग्स साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत जब्त किया गया था. कोर्ट भी ये बात सुन कर हैरान थी कि चूहे कैसे खा गए गांजा. कोर्ट ने पुलिस को सबूत पेश करने का निर्देश दिया है. चूहे भी अब क्रूज पार्टी करने लग गए क्या. बताया जा रहा है कि गांजा की कीमत पुरे 60 लाख रूपये थी. डर तो इस बात का है कि अब चूहे नशे में आके कोई ऐसी-वैसी हरकत न कर दें. चूहों ने अपने बिल का नाम उड़ता बिल कर  दिया है. बने रहिए भौकाल के साथ.     
              

Like
1
Search
Categories
Read More
Shopping & Outing
Going out in public is an excellent time to wear wavy wigs
With frequent use, it may be necessary to use a more substantial support pad in the head that...
By Sayed Ahmadi 2023-11-21 03:01:34 0 3K
Games & Apps
Speedy Tips for Accelerating Coin Gains in EA Sports FC 24 Ultimate Team
In the dynamic realm of EA Sports FC 24 Ultimate Team, coins stand as the linchpin for building...
By igmeet fc24coins 2024-01-12 04:56:28 0 3K
Knowledge & Learning
What is Litmus Paper? How does it work?
Litmus paper is a type of pH indicator paper used to determine the acidity or alkalinity of a...
By Yuvraj Mishra 2023-09-29 08:20:16 0 9K
Business & Networking
K9 Services Unlimited: Your Partner in Dog Training and Behavior Solutions
Are you having problem training your dog or dealing with aggression concerns? K9 Services...
By Info Service 2023-11-30 19:27:14 0 4K
Movies & TV
Thriving Sharks Ahead Returns to Where He Was Composed
San Jose Sharks ahead Fabian Zetterlund was a fan favored during his time with the New Jacket...
By Financial Financial 2023-12-19 02:33:18 0 3K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com