Facts Script - Sept 1, 2022 - Dragon Flies
Posted 2022-08-29 09:45:42
0
4K
- कहते हैं जब गीदड़ की जब मौत आती है, तो वो शहर की तरफ भागता है। लेकिन एक मिनट, अगर वो भागता है तो किस स्पीड से भागता है! ये कोई नहीं बताता! ख़ैर गीदड़ की स्पीड का तो हमें भी नहीं पता लेकिन हम आपको कुछ और बता सकते हैं। ड्रैगनफ़्लाइज़ पंख निकलने के बाद साठ मील प्रति घंटे की उड़ान भरने में सक्षम हैं, जिससे वे सबसे तेज़ कीड़ों में से एक बन जाते हैं, साथ हीं हुमेशा 360 डिग्री तक चारों ओर देख भी सकते है। और सबसे तेज़ गति में वे तब होते हैं जब वो अपनी मौत के बहुत करीब होते हैं। ड्रैगनफ़्लाइज़ की औसत आयु तकरीबन 24 घंटे की होती है। तो अगली बार जब ये ड्रैगनफ़्लाइज़ आपको तेज़ गति से उड़ते हुए मिलें तो समझ जाएं कि उनके दिन पूरे हो गए हैं. तो आप उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें..और आगे बढ़ जाएं.
- वो किसी ने कहा है ना की शेर शिकार करने से पहले दो कदम पीछे हटता है लेकिन ऐसा करने वाला बस शेर हीं नहीं बल्कि इसान और मक्खियाँ भी है। साल 2008 में हुए एक study के मुताबिक खास कर के फलों पर पाये जाने कीड़े लंबी और ऊंची उड़ान भरने से पहले उल्टी दिशा में छोटी सी उड़ान भरती है। तो दोस्त अगली बार जब ज़िंदगी तुमको पीछे धकेले तो हार कर बैठ मत जाना बल्कि अगले उड़ान की बेहतरीन तैयारी करो की जब तुम्हारी बारी आए तो तुम लंबी उड़ान भी भरो और तुम्हारी उड़ान किसी crashing का शिकार भी न बने। मौसम बिलकुल साफ रहेगा बेफिक्र रहना
- पैरेंट्स अक्सर गुस्सा होने पर अपने बच्चों को कहते पाए जाते हैं कि तुम्हारी जैसी औलाद हमारी हो ही नहीं सकती। लेकिन हम इसे महज़ मज़ाक या उनका गुस्सा मान कर इग्नोर कर देते हैं लेकिन दोस्त मुमकिन है की यह सच भी हो। ( meme ) एक American Annual Medical Study "Tanderberg Report" ने कहा है हर रोज़ दुनिया भर में पैदा होने वाले बच्चों में से औसतन 12 बच्चे गलत पैरेंट्स को दे दिये जाते हैं। तो अब अगली बार जब आप तू हमारी औलाद नहीं है जैसी झिरकी सुनेंगे तो सोचना तो पड़ेगा बॉस.
- शराब ख़रीदने की उम्र और अन्दाज़ को लेकर दुनिया भर में अलग अलग नियम देखने को मिलते हैं। तुर्की में ऐसे तो अल्कोहल अलाउड है लेकिन एलेक्शन वाले दिन तो बिलकुल नहीं। फ्रांस में, एक पांच साल का बच्चा भी एक बार में जा कर alcoholic drink खरीद सकता है तो वही बिहार में शराब पर पूर्ण पाबंदी लगी हुई है। थाईलैंड में वैसे तो शराब हमेशा मिलती है लेकिन boss अगर आपका नाइट आउट का प्लान है और उस में तो get your booze already क्योंकि रात ग्यारह से दो बजे के बीच शराब नहीं मिलेगी। महाराष्ट्र में आपको अल्कोहल मिले इसके लाइसेंस होना ज़रूरी है तो यूनाइटेड किंगडम में आप बार या क्लब में पीकर हाई नहीं हो सकते हैं।
- सिंगल सिंगल बात चली है पता चला है..... यह fact हीं नहीं बल्कि शिकायत भी है और हिदायत भी। अभी अभी पता चला है की dating sites इस्तेमाल करने वाले 35% लोग पहले से शादीशुदा हैं। ( क्या बोला meme) भैया जब घर बैठे आपकी पुरजोर दाल रोटी का इंतज़ाम हो चुका है तो क्यूँ बाहर की तेज़ मसालेदार बिरयानी और चिकन टिक्के के लालच में अपना पेट खराब करने पर तुले हो बताओ ज़रा। अमां यार समझा करो तुम्हारा पेट तो भर रहा लेकिन हमारे लिए तो अकाल हो जा रहा है ना.... तो अब थोड़ी शर्म भी करो भी लिहाज भी बस बाकी सब फ़र्स्ट क्लास रहेगा हमारा भी और तुम्हारा तो हइए है।
Search
Categories
- Arts & Theatre
- Business & Networking
- Comedy & Satire
- Cricket & Sports
- Crafts & Jugaad
- Crime & Thriller
- Fashion & Fitness
- Games & Apps
- Health & Wellness
- Kids & Family
- Knowledge & Learning
- Movies & TV
- Music & Dance
- News & Politics
- Personal & Opinions
- Religion & Dharma
- Shopping & Outing
- Sports & Recreation
- Sprituaity & Para Science
- Strories & Poetries
- Technology & Innovation
- Cute & Confused
Read More
Trading from a location of depth could be the finest way to boost Colorado's pitching pipeline
I'm a big follower of one-for-one sell baseball, particularly when they are focused around...
The Ingenious Mechanism of Pump Atomizers: A Detailed Exploration
The world of fragrance application was revolutionized with the advent of pump atomizers, a simple...
सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीज़ल
गिरा ! गिरा ! गिरा ! भाई सच में गिर सकता है. पेट्र्रोल और डीज़ल के दाम गिर सकते हैं. कच्चे...
Cây Mai Vàng: Một Nghệ Thuật Trồng Cây Tại Miền Bắc Việt Nam
Cây mai vàng, một biểu tượng của sự may mắn và thịnh vượng, không chỉ...
पानी दा रंग देख के
मौत तो आनी हि है, एक दिन आ के रहेगी. लेकिन किसी बड़े इंसान के मरने के बाद अलग-अलग थ्योरी आती रहती...