75 रूपये में देख पाएंगे मल्टीप्लेक्स में मूवी

0
4K


16 सितंबर, ये तारीख़ याद रखिएगा क्योंकि इस तारीख को आप देश भर के किसी भी मल्टिप्लेक्स में कोई भी फिल्म सिर्फ 75 रूपये में देख पाएंगे।
अब आप पुछेंगे, अरे भाई माना की बॉलीवुड के दिन बुरे चल रहे हैं मगर इतना बूरा की टिकट के दाम तक आधे से कम कर दिये हैं! जो बॉलीवुड वाले, जनता को अब तक भेड़ बकरी समझते थे वो अचानक से इतने मेहरबान कैसे ? क्या बॉलीवुड सच में सुधर गया है और लाइन  पर आ गया है ? तो भैया ऐसा है कि ना तो बॉलीवुड सुधरा है और ना हीं कोई मेहरबान हुआ है बाकि बुरे दिन और बॉलीवुड की खटिया पलंग सब खड़ी हो जाने वाली बात तो हम भी मानते हैं । दरसअल इस बार कोई और नहीं बल्कि हमें और आपको देश भर में बेहतरीन थिएटर एक्सपीरिएन्स की गारंटी देने वाला मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया अपने दर्शकों पर मेहरबान हुई है । बताइये कितने भले लोग हैं!


दरअसल इस दिन को  पेंडेमिक के बाद मल्टिप्लेक्स दुबारा खुलने के जश्न के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है और इसे नाम दिया गया है नेशनल सिनेमा डे। मल्टीप्लेक्स असोशिएशन के मुताबिक यह एक सिंगल डे इवेंट होगा और  आइनोक्स, पीवीआर, मिराज, कार्निवल, सिनेपोलिस  और वेव जैसी पॉपुलर मल्टिप्लेक्स चेन इसका हिस्सा होगी। हालांकि सिंगल स्क्रीन असोसिएशन की तरफ से अब तक  इस तरह का कोई भी offer नहीं दिया जा रहा है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें मल्टिप्लेक्स में टिकट 200 रूपये से लेकर 800 रुपये तक के मिलते हैं मगर आपको मिलेगी सिर्फ 75 रुपये में। लेकिन यहाँ भी कुछ कंडीशन है बॉस कि अगर आप अपने टिकट थिएटर के बॉक्स ऑफिस काउंटर से खरीदते हैं तब हीं वह आपको 75 रुपए की कीमत में मिल पाएगी। बुक माई शो या दूसरे किसी टिकटिंग प्लैटफ़ार्म से टिकट खरीदने पर आपको कंविनियंस फी वगैरह भी देनी पड़ेगी और  साथ हीं इस स्पेशल टिकट के साथ कोई भी एडिशनल सेर्विसेज नहीं दी जाएगी, उसके लिए आपको थियेटर रेगुलेसन्स के हिसाब से अलग से पैसे देने होंगे। 

खैर टिकिट जैसे भी मिले लेकिन इस जैकपॉट को मिस बिलकुल भी मत करिए. हाल में ब्रम्हास्त्र, सिया, स्पाइडरमैन और कार्तिकेय 2 जैसी कई बड़ी फिल्में भी रिलीज़ हुई हैं। तो अगर आप एक सिनेमा लवर हैं तो कसम से ये डील आप के लिए मिलियन डॉलर ट्रीट है , तो देर किस बात की, अपने नजदीक या दूर के मुल्टीप्लेक्सेज़ के पोर्टल्स पर नज़र रखिए और मौका मिलते हीं छक्का लगा दीजिये। फिलहाल मैं जा रहा हूँ अपने टिकट के पैसे जोड़ने तब तक आप कमेंट में बताओ की आप कौन कौन सी फिल्में देखने वाले हो ?!

Like
Love
4
Search
Categories
Read More
Business & Networking
Simple odds betting tips for newbies
  Predicting football odds accurately involves a combination of statistical analysis,...
By Bui Duc Trung 2024-01-30 03:23:04 0 24K
Games & Apps
Mastering the Elemental Hit Bow Craft in Path of Exile
In the complex world of ARPGs like Path of Exile, crafting top-tier gear can be an intricate and...
By Ariel Sacagiu 2023-11-22 04:25:07 0 3K
Personal & Opinions
समीक्षा - अंतस की खुरचन
मनुष्य एक जीवन में हजारों जीवन जीता है। उन सभी जीवन के अनुभवों को मिलाकर उसका व्यक्तित्व बनता है।...
By Vandana Gupta 2023-04-11 14:20:00 2 7K
Religion & Dharma
पेपर लीक के आरोपी के घर पर कुर्की जब्ती .
बिहार में परीक्षा के पेपर का लीक होना उतनी हि आम बात है, जितना चीन में अजीब-अजीब चीज़ों को ठूसना....
By Azhar Khan 2022-11-22 01:05:41 0 10K
Business & Networking
Get Professional Dog Training at Ivy League Canine Academy
If you're seeking dog training services, Ivy League Canine Academy can assist you in San Antonio,...
By Info Service 2023-11-30 18:51:47 0 4K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com