दिल के अरमा आंसुओं में बह गए

0
9K

ये मौसम की बारिश, ये बारिश का पानी. पानी की बूंदें तुझे हि तो ढूंढे. शायद बारिश को न्यूजीलैंड बहुत पसंद आ गया है इसीलिए पानी न आओ देख रहा है न ताओ और लग रहा है बरसने बार बार.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में रविवार को खेला गया वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई. भगवान है कहाँ रे तू! वैसे भी भारत पहला मैच हार चुकी है. कहीं ऐसा तो नहीं की भगवान हमारी मदद कर रहे हैं इज़्ज़त बचाने में. जब तक हमारे खिलाडी खेल को गंभीरता से नहीं लेंगे तब तक ऐसा होता रहेगा. 
कोई रील बनाने में व्यस्त है तो फिर कोई अलग-अलग जगहों पे इंटरव्यू देते फिर रहा है. वो दौर ही दूसरा था जब हमारे खिलाडी अपना दिल, गुर्दा और हर चीज़ खेल के प्रति लगाते थे लेकिन अब ज़माना बदल चूका है. कोई किसी एक्ट्रेस से पीछा छुड़ा रहा है, या फिर किसी का पेट उसके रनों से ज़्यादा आगे निकलते जा रहा है.
खैर ज़रूरत इस बात की है कि IPL से ज़्यादा गंभीरता से हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों को लें. बने रहिए भौकाल के साथ. 

Like
1
Search
Categories
Read More
Technology & Innovation
ई-क्रांति, ग्रामीण भारत की समस्या और तकनिकी समाधान
तकनीक ने आधुनिक मानव समाज के व्यापक होती मूलभूत आवश्यकताओं और सुखद भविष्य के कल्पनाओं के बीच...
By Sandeep Pandey 2023-09-15 12:45:40 0 10K
Knowledge & Learning
WHY does a dolphin sleep with one eye open?
Dolphins are able to sleep by alternately turning off one of their hemispheres. The other...
By Yuvraj Mishra 2023-09-30 14:08:38 0 9K
Arts & Theatre
Nerolatinib Hydrochloride Active Pharmaceutical Ingredient Including Its Applications and Manufacturing Process
As a result of its significance as a targeted cancer therapy, nilotinib hydrochloride has...
By Collins Ajayi 2024-01-25 06:28:43 0 24K
Arts & Theatre
गांजे की लत में चूहे हुए बर्बाद, नारकोटिक्स टीम चूहों के बिल में घुसने के लिए हुई रवाना
वो दूसरा ज़माना था जब चूहों को चीज़ स्लाइस या रोटी का टुकड़ा पसंद था. अब ज़माना बदल गया है और चूहों...
By Azhar Khan 2022-11-25 00:22:41 0 9K
Arts & Theatre
The Ingenious Mechanism of Pump Atomizers: A Detailed Exploration
The world of fragrance application was revolutionized with the advent of pump atomizers, a simple...
By Sayed Ahmadi 2024-01-11 05:06:41 0 3K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com