आज की - गरमा गरम - 16 Jan 2023

0
3K

बिहार के भोजपुर में भोजपुरी गानों पर देसी कट्टे के साथ ठुमका लगाना दो लौंडों को मंहगा पड़ गया. तमंचे पर डिस्को कर रहे इन दो लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इत्ती ही देर में पुलिस एकदम से लपक के इनतक पंहुची और जाकर धर लपेटा। बताया गया कि ये साथ में नृत्यांगनाएं भी ले आये थे और फुल जॉन अब्राहम बन के डांस कर रहे थे लेकिन सलमान खान जैसी दबंग बनकर बिहार पुलिस पंहुची और धर लपेटा। वैसे दिलचस्प ये है कि कार्यक्रम वाले कमरे में से ही वीडियो लीक हुआ मने भेदिया घर का ही था लेकिन ये लोग जान नहीं पाए. बिहार के शिक्षा मंत्री जी ने अगर रामचरितमानस को लेकर बकवास करने की जगह इनको विभीषण के बारे में बताया होता तो शायद ये बच जाते, लेकिन का बरखा जब कृषि सुखाने।


दूसरी खबर उन्हीं मंत्री जी को लेकर, शिक्षा मंत्री जी को लेकर, रामचरितमानस पर ऊलजलूल बयान देने के बाद अब बिहार में बवाल हो गया है, वैसे बिहार में बयान पर बवाल नया नहीं है लेकिन ये वाला मामला गंभीर है, अब बिहार में इसको लेकर बहसबाजी शुरू हो गयी है, डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने रामचरितमानस को लेकर अपने मंत्री को डिफेंड करते हुए कहा है कि संविधान से बड़ा कोई ग्रन्थ नहीं है. लेकिन तेजस्वी जी ये बताना भूल गए कि अगर संविधान से बड़ा कोई ग्रन्थ नहीं है तो इनके मंत्री संविधान पर काहे नहीं बोलते, जब संविधान ही सब है इनके लिए तो रामचरितमानस इतना इम्पोर्टेन्ट फिर कैसे हो गया कि उसको लेकर अपनी जीभ को दो तीन मिली मीटर घिसा दिया? 


बयानबाजी की गर्मी के बीच आप ये न भूल जाएँ कि ये महीना जनवरी है और सर्दी दाब के पड़ रही है. और नेता जी लोग तो लापरवाही भरी प्रेसकॉन्फ्रेंस करते हुए भी दाएं बाएं से ब्लोअर लगवाए रहते हैं लेकिन आप इनकी लापरवाही से प्रभावित होकर लापरवाही नहीं करियेगा वरना सर्दी आपके साथ त्राहि त्राहि कर देगी। जी हाँ बिहार में बहार है, हर बहार अपने साथ ठण्ड का नया गिरता हुआ तापमान लेकर आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार सर्दी की थर्ड वेव आ रही है. डरिये मत सर्दी की थर्ड वेब है कोरोना की नहीं। लेकिन कोरोना में जैसे अपनी नाक को ढकने का पुरजोर जतन आप करते थे वैसे ही पूरे शरीर को ढकने का जतन आपको करते रहना होगा।


 इन सर्दियों के बीच में उत्तरप्रदेश से बिहार आने वाली एक चीज की चर्चा कर लेते हैं और जाहिर है वो अवैध शराब नहीं है. वो है दुनिया की सबसे बड़ी रिवरक्रूज गंगा विलास यानि की नदी में चलने वाली लक्सरी नाव, जिसपर खाना पीना सोना नाचना गाना सब उपलब्ध है जो बनारस से चलकर बांग्लादेश होते हुए डिब्रूगढ़, आसाम पंहुचेगी जिसके रास्ते में अपना बिहार भी आएगा, इसीलिए वो आज देर सबेर बिहार के पटना में पंहुचने वाली है. एक मेरे मित्र ने कहा कि वैसे तो इत्ता सारा पैसा हमारे पास नहीं है कि इसपर जा पाएं लेकिन फिर भी जिज्ञासावश पूछ रहे हैं क़ि खाना रहना नाचना गाना तो ठीक है लेकिन पीना बिहार में कैसे होगा? और कहीं सबसे बड़के देशभक्त मोदी जी की ड्रीम प्रोजेक्ट वाली नाव को ही नितीश जी देशद्रोही न घोषित कर दें और पाकिस्तान भेजने का फरमान न जारी कर दें... 


पकिस्तान से याद आया वहां का हालचाल समाचार आपको बता दें ताकि बिहार की बदहाली को किसी से कम्पेयर कर सकें, वैसे हमारा बिहार बेहतर हो रहा है, या आगे हो जायेगा लेकिन जैसे तेजप्रताप का कुछ नहीं हो सकता, राहुल गाँधी का कुछ नहीं हो सकता, बढ़ती मंहगाई का कुछ नहीं हो सकता, वैसे ही पकिस्तान का भी कुछ नहीं हो सकता, भाई बिहार में दारू का ट्रक उलटता है तो लोग लूटने जाते हैं, उधर आटा, गेंहू चावल लूटा जा रहा है. बिहार में तो ठीक है दारू बैन है तो जायज मान लेंगे लेकिन आटा चावल तो कहीं बैन नहीं होता न फिर काहे इत्ता बवाल और पाकिस्तानी जो वैसे तो चोरी चकारी के लिए जाने जाते हैं लेकिन चावल आटा काहे लूट रहे हैं? तो बात ये है कि पाकिस्तान के चाचा और पापा, चीन और अमेरिका, भारत वाले ऑफेंड न हों, फ़िलहाल मोदी जी ने किसी भी तरह से पाकिस्तान को गोद लेकिन से इंकार कर दिया है तो चीन और अमेरिका ने पैसा देना बंद कर दिया है. और आप जानते हैं कि चाहे वो पापा की परी दिल्ली की कूल निब्बियां हों और चाहे चीन का परा पाकिस्तान, दोनों को जब पॉकेट मनी मिलनी बंद होती है तो सिचुएशन सेम हो जाती है. सिचुएशन को आस पास चेक करिये समझ आ जाएगा। 


बात समझ की हुई है तो कल एक समझदारी मतलब साझेदारी हुई जिसकी चर्चा बहुत तगड़ी है. कल विराट ने लम्बा चौड़ा शतक लगाने के साथ दो कमाल की शतकीय साझदारियाँ की जो अबतक अपने आप में तगड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड है. वैसे वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो आज के अख़बार में डेढ़ पन्ने में यही बताया गया कि कल कितने रेकॉर्ड बने, विराट के शतक के रिकॉर्ड बने, रोहित कहीं सचिन, कहीं डिविलियर्स तो कहीं सहवाग से आगे निकले मने कल बम पटाखा खेल रहा है. वैसे मानना पड़ेगा कि विराट कोहली पर जबसे बाबा जी की कृपा हुई है तबसे बल्ला अलग फॉर्म में आ गया है, दे दना, दन चल रहा है भाई का बल्ला, और दूसरी तरफ नहीं हुई कोई हल्ला, विराट का बल्ला ऐसा चला कि श्रीलंका वालों को बना दिया नल्ला। वैसे ये तो शायरी हो गयी. खैर शेर ओ शायरी के लिए कभी और फुर्सत निकालेंगे अभी विराट के फैंस की ख़ुशी में शामिल होकर नाचने का टाइम है, मैंने नाच लिया है आप अपना देख लीजिये।

Like
1
Search
Categories
Read More
Technology & Innovation
What is the handicap score box bet? Tips to know when playing this bet
  Handicap score box" betting is a relatively new concept for newcomers in the sports...
By Wintips123 Wintips123 2024-01-03 04:36:11 0 3K
Games & Apps
How To Upgrade Diablo 4 Seneschal Companion
Players can gain access to the Seneschal Companion as part of the Diablo 4 Season of the...
By Jime Kalmiya 2024-01-25 00:43:20 0 22K
Comedy & Satire
The Period That Was: Yimi Garca
There are 6 or 7 much more of this sort of I require toward do. The Blue Jays signed Yimi Garca...
By Stadion Nieuw 2024-01-09 09:00:21 0 2K
Religion & Dharma
कुछ इस तरह से तेरे मेरे रिश्ते ने आखिरी सांस ली
बदला लूंगा लेकिन आज नहीं, वक्त आने पे. ठुकरा के मेरा प्यार मरा इन्तेक़ाम देखेगी. इलॉन मस्क ने...
By Azhar Khan 2022-11-05 18:33:51 1 10K
Religion & Dharma
No, the Pirates are not trading Mitch Keller
Death, taxes and horribly-constructed Pittsburgh Pirates profession reports. 3 things that are...
By Sheehan Sheehan 2024-01-10 08:14:30 0 3K
Bhokal.com - Beta https://bhokal.com